जितने भी इच्छुक योग्य अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हुए हैं। सरकारी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। तो उन सभी अभ्यर्थियों के लिए रेवाड़ी सैनिक स्कूल गोठड़ा में Sainik School Rewari Recruitment 2026 भर्ती की नोटिफिकेशन जारी की गई है। जिसके माध्यम से इस भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। और यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस के आधार पर कराई जाएगी।

Sainik School Rewari Recruitment 2026 भर्ती की आयु सीमा, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन तिथि, आवेदन फीस, आवेदन कैसे करें, जारी अधिसूचना के मुताबिक आप सभी को इस भर्ती की सारी जानकारी साझा करने वाला हूं।
Sainik School Rewari Recruitment 2026 Total Post
जारी अधिसूचना के मुताबिक यह भर्ती कुल 4 पदों पर कराई जाएगी। जिसमें एलडीसी के लिए कुल 01 पद, मेस मैनेजर के लिए कुल 01 पद , टीजीटी (सोशल साइंस) के लिए कुल 01 पद, टीजीटी (अंग्रेजी) के लिए कुल 01 पद निर्धारित किए गए हैं।
Sainik School Rewari Recruitment 2026 Qualification
इस भर्ती की अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित की गई है। जो आप सभी को पद अनुसार क्वालिफिकेशन नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है। उसे पढ़े।
- TGT ( सोशल साइंस) पद के लिए उम्मीदवारों को इतिहास भूगोल और अर्थशास्त्र, राजनीति के विज्ञान विषयों में से दो विषयों के साथ स्नातक पास किया होना चाहिए और उसके साथ ही बी.एड तथा सीटेट भी पास होना चाहिए बी.एड और स्नातक से संबंधित विषयों में 50% तथा एग्रीग्रेट न्यूनतम 50% अंक होना चाहिए तभी भी इच्छुक उम्मीदवार जो इस भर्ती का आवेदन के लिए पात्र होंगे।
- लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की होनी चाहिए इसके साथ ही इच्छुक उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर का भी ज्ञान चाहिए और 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड भी होनी चाहिए
- मेस मैनेजर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास दसवीं पास का मार्कशीट होना चाहिए और इसके साथ ही कैटरिंग संगठन संचालन में कम से कम 5 साल का अनुभव प्राप्त होना चाहिए और मेस अकाउंट्स मेंटेन करने का योग्य भी होना चाहिए
- TGT (अंग्रेजी) इस बात के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इंग्लिश विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक पास और इसके साथ ही बी.ऐड और सीटेट भी पास होना चाहिए
Sainik School Rewari Recruitment 2026 Age Limit
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए और मेस मैनेजर एवं एलडीसी (LDC) पद के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष होनी चाहिए
Sainik School Rewari Recruitment 2026 Application Fee
जनरल/ ओबीसी/ ईडब्लूएस के तहत आने वाले उम्मीदवार कि आवेदन फीस ₹500 जबकि एससी/ एसटी अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस नि:शुल्क रखी गई है। और आवेदन फीस का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के जरिए करना होगा।
Sainik School Rewari Recruitment 2026 Salary
जो उम्मीदवार LDC, TGT, Mess Manager पद पर चयनित होते हैं। उन सभी उम्मीदवारों की सैलरी प्रतिमाह ₹31,442 से ₹70,942 प्रतिमाह मिलने वाली है।
Sainik School Rewari Recruitment 2026 Apply Date
जारी अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। और आवेदन की आखिरी तारीख 16 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।
Sainik School Rewari Recruitment 2026 Apply Now
इस भर्ती की आवेदन ऑफलाइन माध्यम से भरी जाएगी और आप भी आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे बहुत ही आसान भाषा में इस भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया बताई गई है। उसे जरूर फॉलो करें
- सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट से इस भर्ती की सारी जानकारी प्राप्त करनी है।
- इस भर्ती के दिए लिंक से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें
- आवेदन फार्म में मांगें जानकारी को अच्छे से भरे
- और फॉर्म के साथ मांगी गई आवश्यक दस्तावेज को अटैच करें।
- सभी दस्तावेज को अटैच करके फॉर्म के साथ लिफाफे में पेक कर दें
- अब आपको आवेदन लिफाफे पर Application For The Post Of……. लिखें।
- अब आपको अपने आवेदन फार्म को Principal, Sainik School, Vallage Gothra, Rewari, Haryana-123102 दिए गए पत्ते पर भेज देनी है।