SBI Deputy Manager Vacancy 2026:- एसबीआई बैंक में निकली बिना परीक्षा वाली नई भर्ती, जल्द करें आवेदन

बिना कोई लिखित परीक्षा दिए एक बढ़िया बैंक में अच्छे पद पर काम करना चाहते हैं। या फिर अपना बैंकिंग सेक्टर में करियर शुरू करना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वर्ष 2026 के लिए रेगुलर बेस पर कैडर ऑफिसर्स की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। SBI Deputy Manager Vacancy 2026 अभियान के तहत आईटी सिक्योरिटी एक्सपोर्ट, इमर्जिंग टेक्नोलॉजी, इंसिडेंट मैनेजर एवं फॉरेंसिक सहित अन्य कैडर में डिप्टी मैनेजर की नियुक्ति किया जाएगा। और इनमें से कोई भी पोस्ट कॉन्ट्रेक्चुल नहीं है। नीचे पूरी जानकारी पढ़े….

SBI Deputy Manager Vacancy 2026

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से इस नई भर्ती का जारी किया गया नोटिफिकेशन के अनुसार SBI Deputy Manager Vacancy 2026 के लिए योग महिला एवं पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है। ऐसे में अगर आप एक अच्छे बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए यह बेहतरीन अवसर है। इस आर्टिकल के जरिए मैं आपको इसके नोटिफिकेशन में बताया गया सभी जानकारी देने वाला हूं। जैसे टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस आदि से संबंधित पुरी जानकारी आप सभी को बताया जाएगा। तो इस आर्टिकल को ध्यान से जरूर पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SBI Deputy Manager Vacancy 2026

भर्ती संस्था स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
कुल पद 12
पद का नाम डिप्टी मैनेजर
अप्लाई मोड ऑनलाइन (महिला/पुरुष)
आवेदन तिथि 24 फरवरी 2026
अंतिम तिथि 16 मार्च 2026
सैलरी ₹64,820 से ₹93,960/-
चयन प्रक्रिया इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फाइनल सिलेक्शन
ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in

SBI Deputy Manager Vacancy 2026 Total Post

आधिकारिक विज्ञापन के मुताबिक डिप्टी मैनेजर पद के लिए कल 12 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें डिप्टी मैनेजर के कई विभिन्न पद शामिल हैं। सभी पदों का विवरण नीचे दिया गया है।

पद का नाम पदों की संख्या
डिप्टी मैनेजर-इमर्जिंग टेक्नोलॉजी 04
डिप्टी मैनेजर-टेस्ट इंजीनियर्स 03
डिप्टी मैनेजर-सिक्योरिटी एनालिस्ट 02
डिप्टी मैनेजर-इंसिडेंट मैनेजर एवं फॉरेंसिक 02
डिप्टी मैनेजर-आईटी सिक्योरिटी एक्सपोर्ट 01
कुल पद 12

SBI Deputy Manager Vacancy 2026 Age Limit

आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों का न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु सीमा का गणना 31 दिसंबर 2025 के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

SBI Deputy Manager Vacancy 2026 Qualification

डिप्टी मैनेजर के पास में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंस में बीटेक/बीई/कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग या इसके समकक्ष डिग्री न्यूनतम 55% अंकों के साथ होना चाहिए। या फिर एमबीए/एमटेक/कंप्यूटर साइंस में एमएससी/कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग या समकक्ष में योग्यता होना बहुत ही जरूरी है। साथ ही उम्मीदवारों के पास साइबर सिक्योरिटी या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या संबंधित क्षेत्र में 4 साल का अनुभव होना चाहिए।

SBI Deputy Manager Vacancy 2026 Application Fee

जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें बता दें कि आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी देना होगा। इस भर्ती में आवेदन फीस श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। फीस की पूरी जानकारी नीचे दी गई है ध्यान से देखें।

श्रेणी फीस
Gen/OBC/EWS ₹750
SC/ST/PwBD नि:शुल्क

SBI Deputy Manager Vacancy 2026 Salary

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को ₹64,820 से ₹93,960 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यार्थियों को डीए, एचआरए, सीसीए, मेडिकल, पीएफ आदि की सुविधा दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को पढ़ें।

SBI Deputy Manager Vacancy 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में आप सभी अभ्यार्थियों से किसी भी तरह का लिखित परीक्षा नहीं लिया जाएगा। सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा। इंटरव्यू को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। और अंत में फाइनल सिलेक्शन कर लिया जाएगा।

  • Interview
  • Document Verification
  • Final Selection

SBI Deputy Manager Vacancy 2026 Important Documents

देखिए इस भर्ती में आवेदन करते समय आप सभी उम्मीदवारों से कुछ इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट मांगे जाएंगे। इसके अलावा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के वक्त भी आपसे आपका दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। ऐसे में आपकी सहायता के लिए इस भर्ती में लगने वाले सभी आवश्यक दस्तावेजों का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, पेन कार्ड, आदि)
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • रेज्यूम
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

SBI Deputy Manager Vacancy 2026 Apply Dates

एसबीआई डिप्टी मैनेजर भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 से शुरू कर दिया गया है। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 को निर्धारित किया गया है। तो आप सभी कैंडिडेट्स को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर ले। वरना समय खत्म होने के बाद दोबारा आवेदन के लिए मौका नहीं दिया जाएगा।

SBI Deputy Manager Vacancy 2026 Apply Online

जो भी आवेदक इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। और बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करें। इन चरणों का पालन कर अपना आवेदन इस भर्ती में आसानी से कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले एसबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर आप सभी को “Current Openings” का सेक्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  3. अब आपको Recruitment of specialist cadre officer on regular basis का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  4. यहां पर आपको अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  5. पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  6. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  7. अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  8. फार्म में मांगी गई सभी आवश्यक डिटेल्स सही-सही दर्ज करें।
  9. इसके बाद आपसे मांगी गई डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करें।
  10. आप अपने आवेदन फीस का भुगतान करें।
  11. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंट आप निकल कर अपने पास सुरक्षित रख ले।

Notice- आप सभी उम्मीदवारों को यह बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। और नोटिफिकेशन पढ़ने के पश्चात ही अपना आवेदन इस भर्ती में करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

सरकारी बैंक में एक अच्छे पद पर नौकरी करने का इंतजार कर रहे अभ्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है स्टेट बैंक आफ इंडिया की ओर से रेगुलर बेस पर कैडर ऑफिसर्स की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत की 12 पोस्ट निकाले गए है। इसमें 25 से 35 वर्ष वाले अभ्यर्थियों अपना आवेदन कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 से शुरू होकर 16 मार्च 2026 तक चलने वाला है।

FAQ

प्रश्न.1 Sbi में डिप्टी मैनेजर की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में डिप्टी मैनेजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹64,820 से ₹93,960 प्रति महीना सैलरी मिलता है। इसके अलावा अन्य भत्ते का लाभ भी दिया जाता है।

प्रश्न.2 एसबीआई डिप्टी मैनेजर के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर- एसबीआई में डिप्टी मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 25 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी कैंडिडेट्स को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दिया जाएगा।

और पढ़े

MCL Recruitment 2026

BPSC Civil Judge Vacancy 2026

Bihar Police Recruitment 2026

Leave a Comment