SBI New Vacancy 2025;-स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। और नए साल को बैंकिंग करियर के साथ शुरू करना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ( SBI ) की ओर से मैनेजर, डिप्टी मैनेजर सहित अन्य पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। और इस SBI New Vacancy 2025 में सालाना 44 लाख रुपए से भी अधिक सैलरी मिलने वाली है। और यह भर्ती खासकर उन उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जिन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री कर ली है। तो अगर आप बैंकिंग सेक्टर में काम करने का चॉइस रखते हैं। तो आप सभी के लिए यह भर्ती एक बहुत ही बेहतरीन मौका साबित हो सकती है।

SBI New Vacancy 2025

आप सभी अभ्यर्थियों को बता दें। कि इस SBI New Vacancy 2025 का आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर 2025 को ही शुरू कर दी गई है। लेकिन इस भर्ती में आपको आवेदन करने से पहले इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान आपके पास होना बहुत ही जरूरी है। इसीलिए मैं आप सभी अभ्यर्थियों को इस लेख के जरिए, बताऊंगा कि आखिर इस भर्ती की कुल कितने पोस्ट निकल गए हैं। इसमें योग्यता क्या रहने वाला है। इसमें चयन आपका कैसे किया जाएगा और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां है। वह सब मैं आप सभी उम्मीदवारों को बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को ध्यान पढ़े।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती का कुल पोस्ट

अगर इस भर्ती की कुल पोस्ट के बारे में बात करें। तो इस भर्ती के कुल 996 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें बीपी हेल्थ के 506 पद, एबीपी वेल्थ के 206 पद और कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के 284 पद शामिल है। आप चाहे तो इन पदों में से किसी एक पद में अपना आवेदन कर सकते हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती का आयु सीमा

इस भर्ती की आयु सीमा के बारे में बात करें। तो जो उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। उनका न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष रहना चाहिए। और इस भर्ती में विशेष वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 मई 2025 के आधार पर किया जाएगा।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती का योग्यता

हम आप सभी उम्मीदवारों बता दें। कि भर्ती का योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। लेकिन अगर आप बीपी हेल्थ पद में अपना आवेदन देना चाहते हैं। तो आपके पास ग्रेजुएशन डिग्री के साथ-साथ 60% अंकों के साथ बैंकिंग या फाइनेंस या मार्केटिंग में एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। और साथ में 6 साल का संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी मांगा गया है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती का आवेदन फीस

इस भर्ती की आवेदन फीस के बारे में बात करें तो जो उम्मीदवार यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के तहत आते हैं। उनके लिए 750 रुपए लगने वाले हैं। और जो उम्मीदवार एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी के तहत आते हैं। उनके लिए बिल्कुल निशुल्क रखा गया है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती का सैलरी

इस भर्ती का सैलरी पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। अगर हम बीपी हेल्थ पद के लिए बात करें तो सालाना इनकी सैलरी 44 लाख 70 हजार रुपए रहने वाला है। और बीपी हेल्थ पद के लिए सालाना सैलरी 30 लाख 20 हजार रुपए रहने वाला है। और कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव पद के लिए 7 लाख 30 हजार रुपए रखा गया है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती का चयन प्रक्रिया

अगर इस भर्ती की चयन प्रक्रिया के बारे में बात करें। तो आप सभी के लिए बहुत ही बड़ी खुशी की बात है। कि इस भर्ती में किसी भी तरह का एग्जाम नहीं होने वाला है। बिल्कुल आपकी सीधी भर्ती होने वाली है। सिर्फ आपका शॉर्ट लिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती का आवेदन तिथि

इस भर्ती की आवेदन तिथि के बारे में बात करें। तो हम आप सभी उम्मीदवारों को बता दें। कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी गई है और 23 दिसंबर 2025 तक इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया चलने वाला है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती का आवेदन कैसे करें

जो उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो मैं उन्हें बता दूं कि आप इस भर्ती का ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। लेकिन जिन उम्मीदवारों को आवेदन करने नहीं आता है। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें।

  1. सबसे पहले इसके ऑफिशल वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाएं।
  2. उसके बाद नए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने नाम और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
  4. फार्म में अपना सिग्नेचर, फोटो और इसके अलावा जो भी डॉक्यूमेंट मांगे उसे अटैच करें।
  5. अब अपने श्रेणी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
  6. उसके बाद एक बार अपने डिटेल्स को अच्छे से चेक कर ले सही है या नहीं।
  7. अगर आपका डिटेल्स सही है तो फॉर्म को सबमिट कर दें।
  8. इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले।

और पढ़े

बीएसएफ हेड कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड हुआ जारी, घर बैठे करे ऐसे डाउनलोड

रेलवे में निकली अप्रेंटिस की 500 से अधिक पदों पर भर्ती, 10वी पास करे आवेदन

Leave a Comment