SSC GD Recruitment 2025:-एसएससी जीडी कांस्टेबल की निकली 25000 से अधिक पदों पर भर्ती, दसवीं पास के लिए सुनहरा मौका, जाने पूरी जानकारी

जिस भर्ती का उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार अब खत्म हुआ क्योंकि SSC GD Recruitment 2025 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और यह भर्ती 25,000 से भी ज्यादा पदों पर निकाली गई है जिसमें BSF, CISF, CRPF, SSB समेत अन्य पद भी शामिल है। और मैं आप सभी को यह भी बता दूं की कर्मचारी चयन आयोग ( SSC ) की ओर से इस भर्ती के लिए फोर्स वाइज डिटेल्स भी जारी कर दिया गया है।

SSC GD Recruitment 2025

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

और में सभी उम्मीदवारों को बता दूं की अगर आप SSC GD Recruitment 2025 में शामिल होना चाहते हैं तो आपके पास इस भर्ती की संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए और इसीलिए मैं आपको इस लेख मैं इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं जैसे कि इस भर्ती का योग्यता, आयु सीमा, आवश्यक दस्तावेज, एग्जाम पैटर्न, और इसके अलावा जो भी इसमें महत्वपूर्ण जानकारी है। वह सब जानकारी आपको देने वाला हूं तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़ें।

SSC GD Recruitment 2025 Total Post

अगर हम बात करें SSC GD Recruitment 2025 की कुल पदों की तो इस भर्ती के कुल 25,487 पद निकले गए है। जिसमें से 23,467 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। और उसके बाद बच्चे हुवे 2,020 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।

SSC GD Recruitment 2025 Vacancy Details

 फोर्स का नाम  पदों की संख्या
 सशस्त्र सीमा बल ( SSB )  1,764
 बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ( BSF )  616
 असम राइफल्स ( AR )  1,706
 सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स ( CISF )  14,595
 डंडो – तिब्बत सीमा पुलिस ( ITBP )  1,293
 सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स ( CRPF )  5,490
 सचिवालय सुरक्षा बल ( SSF )  28
 Total Post  25,487

SSC GD Recruitment 2025 Age Limit

अब हम बात करें इस भर्ती की आयु सीमा की तो उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 से न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। और जिन उम्मीदवारों का जन्म 1 जनवरी 2003 से पहले और 1 जनवरी 2008 बाद हुआ है तो वह उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन नहीं कर सकते है। और जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करने योग्य हैं उन उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगा। कितना मिलेगा आईए मैं आपको बता देता हूं। जो उम्मीदवार एससी एसटी के तहत आता है उनको 5 वर्ष की छूट मिलेगी। और जो उम्मीदवार ओबीसी के तहत आता है उनको 3 वर्ष की छूट मिलेगी। और जो उम्मीदवार एक्स सर्विसमैन के तहत आता है उनको भी 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

SSC GD Recruitment 2025 Qualification

अगर हम इस भर्ती के योग्यता की बात करें तो जो भी उम्मीदवार महिला हो या पुरुष अगर वो 10वीं पास किया है तो वह इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकता है।

SSC GD Recruitment 2025 Application Fees

अब हम इस भर्ती की आवेदन फीस की बात करें तो जो उम्मीदवार जनरल के तहत आता है तो उनको ₹100 लगने वाले हैं। और इनके अलावा महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन के लिए निशुल्क रखा गया है।

SSC GD Recruitment 2025 Salary

इस भर्ती की अगर हम सैलरी की बात करें तो लेवल 3 के अनुसार ₹21,700 से ₹69,100 प्रति महीना मिलेगी।

SSC GD Recruitment 2025 Selection Process

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया की बात करें कि आखिर इस भर्ती में आपका चयन कैसे किया जाएगा। तो सबसे पहले इस भर्ती में आपका कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा फिर उसके बाद शारीरिक परीक्षण किया जाएगा। शारीरिक परीक्षण होने के बाद आपका मेडिकल टेस्ट होगा। मेडिकल टेस्ट अगर आप पार कर लेते हैं तो आपका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। तब जाकर के फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगा।

SSC GD Recruitment 2025 Important Documents

  • 10वीं की मार्कशीट।
  • आधार कार्ड।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • मोबाइल नंबर।
  • ईमेल आईडी।
  • पासपोर्ट साइज फोटो पर सिग्नेचर।

SSC GD Recruitment 2025 Exam Pattern

 क्वेश्चन टाइप  एमसीक्यू
 टाइम  60 मिनट
 नेगेटिव मार्किंग  0.25 मार्क्स

SSC GD Recruitment 2025 Physical Standard Test

तो अगर हम इस भर्ती की शारीरिक मापदंड की बात करें। तो पुरुष के लिए 170 सेमी हाइट रखी गई है और महिला के लिए 157 सेमी। और बात करें पुरुष की सीन के बारे में तो नॉर्मल 80 सेमी होना चाहिए और फूलाकर के सीन 85 सेमी होना चाहिए। और इसकी दौड़ की बात करें तो पुरुष के लिए 5 किलोमीटर की दौड़ होगी। और इसके लिए पुरुष को 24 मिनट का टाइम दिया जाएगा। और वही बात करें महिला की तो 1.6 किलोमीटर का दौड़ होगा। और इनके लिए 8 मिनट का टाइम दिया जाएगा।

SSC GD Recruitment 2025 Apply Date

हम इस भर्ती की आवेदन तिथि की बात करें तो 1 दिसंबर 2025 से इस भर्ती का आवेदन शुरू हो गया है। और 30 दिसंबर 2025 तक इस भर्ती का आवेदन चलने वाला है।

SSC GD Recruitment 2025 Apply Online

अगर आप भी एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 की आवेदन करना चाहते हैं। तो आप नीचे बताए गए सारे स्टेप को फॉलो करके आप इस भर्ती का आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप कर्मचारी चयन आयोग के ऑफिशल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाए।
  2. फिर वन टाइम रजिस्ट्रेशन ( OTR ) पूरा करें।
  3. अपने कैंडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉगिन करें।
  4. कांस्टेबल ( जीडी ) परीक्षा 2025 आवेदन लिंक खोलें।
  5. अपना स्कैन किया हुआ सिग्नेचर व फोटो अपलोड करें।
  6. और फिर उसके बाद आवेदन फीस का भुगतान करें।
  7. फॉर्म सबमिट करें। और इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख ले।

और पढ़े

NABARD Recruitment 2026

JKSSB Constable Recruitment 2026

BPSC AEDO Admit Card 2025

Leave a Comment