Supreme Court Of India Vacancy 2026:- सुप्रीम कोर्ट में नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, सैलरी ₹78,800, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

दिल्ली स्थित सर्वोच्च न्यायालय में नौकरी पाने का सपना देख रही उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सुप्रीम कोर्ट ने एक और नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। Supreme Court Of India Vacancy 2026 के माध्यम से कोर्ट असिस्टेंट एडिटर, असिस्टेंट डायरेक्ट, सीनियर कोर्ट असिस्टेंट, असिस्टेंट लाइब्रेरियन जैसे पदों पर उम्मीदवारों का नियुक्ति किया जाएगा। इसमें बैचलर ऑफ लॉ, डिप्लोम या मास्टर्स की डिग्री रखने वाले अभ्यार्थी अपना आवेदन दे सकते है। इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी 2026 से शुरू कर दिया जाएगा। तो अगर आप सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का अपना सपना पूरा करना चाहते हैं। तो यह मौका के लिए ही है।

Supreme Court Of India Vacancy 2026

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई विज्ञापन के अनुसार Supreme Court Of India Vacancy 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले इस भर्ती के जारी किए गए विज्ञापन में जो जानकारी दी गई है। उसे जानना बहुत जरूरी है। इसलिए मैं आपको इसके जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती के टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस, इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट, इंर्पोटेंट डेट्स से संबंधित सारी जानकारियां बताने वाला हूं। तो आप सिर्फ इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से जरूर पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Supreme Court Of India Vacancy 2026 Overview

भर्ती संस्था सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया
कुल पद 22
पद का नाम असिस्टेंट एडिटर, असिस्टेंट डायरेक्ट, सीनियर कोर्ट असिस्टेंट, असिस्टेंट लाइब्रेरियन
अप्लाई मोड ऑनलाइन (महिला/पुरुष दोनों के लिए)
आवेदन तिथि 23 फरवरी 2026
अंतिम तिथि 08 मार्च 2026
सैलरी ₹47,600 से ₹78,800/- (पदानुसार)
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा + कंप्यूटर टेस्ट + इंटरव्यू
ऑफिशियल वेबसाइट www.sci.gov.in

Supreme Court Of India Vacancy 2026 Total Post

इस भर्ती के जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने कुल 22 पोस्ट निकाले है। जिसमें कई विभिन्न पद शामिल है। सभी पदों के नाम और संख्या की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

पद का नाम पदों की संख्या
असिस्टेंट एडिटर 05
असिस्टेंट डायरेक्ट 01
सीनियर कोर्ट असिस्टेंट 02
असिस्टेंट लाइब्रेरियन 14
कुल पद 22

Supreme Court Of India Vacancy 2026 Age Limit

  • जितने भी उम्मीदवार असिस्टेंट एडिट और असिस्टेंट डायरेक्टर के पद में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो उनका न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए। सीनियर कोर्ट असिस्टेंट के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का अधिकतम उम्र 35 वर्ष तक ही होनी चाहिए। वही असिस्टेंट लाइब्रेरियन पद के लिए आवेदकों का अधिकतम उम्र 30 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • आयु सीमा का गणना 1 मार्च 2026 के आधार पर किया जाएगा।
  • आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी अभ्यर्थियों को सरकार के नियमों अनुसार आयु सीमा में छूट भी दिया जाएगा।

Supreme Court Of India Vacancy 2026 Qualification

  • असिस्टेंट एडिटर के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री किए होने चाहिए। या इंग्लिश बार के सदस्य होने चाहिए। या फिर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता होने चाहिए।
  • असिस्टेंट डायरेक्टर पद के लिए म्यूजियोलॉजी में फर्स्ट क्लास मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही भारतीय प्राचीन वस्तुओं, संग्रहालय तकनीकों, प्रकाशनों और शैक्षिक कार्य का ज्ञान होना चाहिए।
  • सीनियर कोर्ट असिस्टेंट पद में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास म्यूजियोलॉजी में 2 क्लास मास्टर्स की डिग्री न्यूनतम 55% अंकों के साथ होनी चाहिए। साथ में कंप्यूटर ऑपरेटर की नॉलेज होना जरूरी है। और न्यूनतम 2 साल का रिसर्च या म्यूजियम में काम का अनुभव होना चाहिए।
  • असिस्टेंट लाइब्रेरियन पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लाइब्रेरियन साइंस में डिग्री होनी चाहिए। और AICTE/DOEACC से मान्यता प्राप्त कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोम या इसके समकक्ष या लाइब्रेरी ऑटोमेशन का कोर्स किया होना चाहिए। और भी विस्तृत जानकारी योग्यता के बारे में जानने के लिए इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन को पढ़ें।

Supreme Court Of India Vacancy 2026 Application Fee

आप सभी अभ्यार्थियों को भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी देना होगी। एप्लीकेशन फीस कैटिगरीज वाइज अलग-अलग निर्धारित की गई है। कैटिगरीज वाइज एप्लीकेशन फीस की जानकारी नीचे दी गई है।

श्रेणी फीस
Gen/OBC ₹1,500
SC/ST/Ex-Servicemen/Disabled/Freedom Fighter ₹750

Supreme Court Of India Vacancy 2026 Salary

जो कैंडीडेट्स असिस्टेंट एडिटर के पद में चयनित होते हैं। उनको लेवल-12 के अनुसार प्रारंभिक सैलरी ₹78,800 प्रति महीना मिलेगा। असिस्टेंट डायरेक्टर के पद में चयनित होने वाले अभ्यार्थियों को लेवल-11 के अनुसार ₹67,700 प्रति महीना मिलेगा। वही सीनियर कोर्ट असिस्टेंट और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के पद में चयनित उम्मीदवारों को लेवल-8 के मुताबिक ₹47,600 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा।

Supreme Court Of India Vacancy 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो सुप्रीम कोर्ट की इस भर्ती में उम्मीदवारों का कई चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में कंप्यूटर टेस्ट और साथ ही इंटरव्यू होगा। इन सभी पड़ाव को पार करने वाले अभ्यार्थियों का इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।

  • Written Exam
  • Computer Test
  • Interview

Supreme Court Of India Vacancy 2026 Apply Dates

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की ओर से निकाली गई भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी 2026 से लेकर 08 मार्च 2026 तक चलने वाला है। तो आप सभी अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती में जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लीजिएगा।

Supreme Court Of India Vacancy 2026 Apply Online

देखिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से निकाली गई भर्ती का आवेदन 23 फरवरी से शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में आप सभी की सहायता के लिए नीचे आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया दी गई है। इन चरणों को पालन कर आप अपना आवेदन इस भर्ती में कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर जाएं।
  2. अब आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  3. यहां पर आपको इस भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन नजर आएगा। उसके सामने अप्लाई लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  4. पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो आप पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  6. अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  7. फार्म में मांगे के सभी डिटेल्स ध्यान से भरें।
  8. इसके बाद आप अपना आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  9. अब आप अपने श्रेणी के मुताबिक एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  10. अंत में फॉर्म को सबमिट करें।
  11. और अपनी भविष्य की सुरक्षा के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।

Notice- आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि भर्ती में आवेदन करने से पहले इसके जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही अपना आवेदन करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here

निष्कर्ष

अगर आप सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने एक और नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भारतीय अभियान के तहत स्कूल 24 रिक्तियां निकाली की गई है। इसमें चयनित उम्मीदवारों को 70 हजार से भी अधिक सैलरी दी जाएगी। और इसका आवेदन 23 फरवरी 2026 से लेकर 8 मार्च 2026 तक चलने वाला है।

FAQ

प्रश्न.1 सुप्रीम कोर्ट की सैलरी कितनी है?

उत्तर- सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की ओर से निकाली गई नई भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग सैलरी निर्धारित की गई है। लेवल 8 से 12 तक ₹47,600 से ₹78,800 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा।

प्रश्न.2 सुप्रीम कोर्ट असिस्टेंट के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या है?

उत्तर- सुप्रीम कोर्ट असिस्टेंट एडिटर और असिस्टेंट डायरेक्टर पद के लिए आयु सीमा न्यूनतम 30 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक होनी चाहिए। वही असिस्टेंट लाइब्रेरियन पद के लिए आवेदकों का अधिकतम उम्र 30 वर्ष तक होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए जारी विज्ञापन को जरूर पढ़ें।

और पढ़े

DSSSB ASO Recruitment 2026

RRC WR Apprentice Recruitment 2026

NSI Recruitment 2026

Leave a Comment