UCO Bank Recruitment 2026:- यूको बैंक में निकली स्पेशलिस्ट ऑफीसर्स सहित अन्य पदों पर भर्ती, परमानेंट जॉब, यहां देखे पुरी जानकारी

अगर आप एक अच्छे पद पर बैंक में काम करना चाहते हैं। तो आपके लिए बहुत ही बेहतरीन मौका आ गया है। जी हां आपने सही पढ़ा आप सभी उम्मीदवारों के लिए यूको बैंक कि ओर से जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर बम्फर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और UCO Bank Recruitment 2026 जेएमजीएस-1 (JMGS-1) और एमएमजीएस 2 (MMGS-2) स्केल के तहत किया जाएगा। इस भर्ती में ग्रेजुएशन, सीए और इंजीनियरिंग किए हुए उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। तो अगर आप नए साल के साथ बैंकिंग सेक्टर में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। तो आपके लिए यह बहुत ही बेहतरीन मौका है।

UCO Bank Recruitment 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक UCO Bank Recruitment 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी उम्मीदवारों के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, सिलेक्शन प्रोसेस, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां है। वह सब मैं आपको बताने वाला हूं। तो आप बस इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UCO Bank Recruitment 2026 Total Post

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के टोटल 173 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें महिला एवं पुरुष दोनों कैंडिडेट अपना आवेदन कर सकते हैं। और इन पदों का विवरण कुछ इस प्रकार है।

 पद का नाम  स्केल  पदों की संख्या
 ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर  JMGS-1  30
 ट्रेजरी ऑफिसर  MMGS-2  10
 चार्टर्ड अकाउंटेंट  JMGS-1  50
 चार्टर्ड अकाउंटेंट  MMGS-2  25
 नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर  JMGS-1  05
 डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर  JMGS-1  03
 सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर  JMGS-1  03
 सॉफ्टवेयर डेवलपर  JMGS-1  15
 म्यूरेक्स डेवलपर  JMGS-1  05
 फिनैकल डेवलपर  JMGS-1  05
 क्लाउड इंजीनियर  JMGS-1  03
 एआई/एमएल इंजीनियर  JMGS-1  02
 डेटा एनालिस्ट  JMGS-1  02
 डेटा साइंटिस्ट  JMGS-1  02
 डेटा साइंटिस्ट  JMGS-1  02
 साइबर सिक्योरिटी ऑफिसर  JMGS-1  03
 डेटा प्राइवेसी कंप्लायंस ऑफिसर  JMGS-1  02
 डेटा एनालिस्ट  MMGS-2  03
 डेटा साइंटिस्ट  MMGS-2  03
 डेटा इंजीनियर   MMGS-2  02
 कुल पद  173

UCO Bank Recruitment 2026 Age Limit

आप सभी अभ्यार्थियों को बता दें कि जो उम्मीदवार जेएमजीएस-1 (JMGS-1) के तहत निकाले गए पदों में अपना आवेदन देते हैं। तो आपका 1 जनवरी 2026 के अनुसार न्यूनतम उम्र 20 वर्ष से अधिक और अधिकतम उम्र 30 वर्ष से कम होना चाहिए। और एमएमजीएस 2 (MMGS-2) के तहत निकाले गए पदों में आवेदन करने के लिए आपका 1 जनवरी 2026 के अनुसार न्यूनतम आयु 22 वर्ष से अधिक और अधिकतम आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को एज लिमिट में छूट भी दी जाएगी।

UCO Bank Recruitment 2026 Qualification

ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर पद (JMGS-1) के लिए आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ एमबीए या पीजीडीएम फाइनेंस या इंटरनेशनल बिजनेस या ट्रेड फाइनेंस में होना चाहिए। और न्यूनतम 1 साल का अनुभव भी होना जरूरी है।

आईटी और टेक्निकल पद (JMGS-1) में आवेदन करने के लिए आपके पास बीटेक, बीई, एमसीए या एसएससी आईटी या कंप्यूटर साइंस में होना चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में 1 साल का अनुभव भी होना अनिवार्य है।

डेटा से जुड़े पद (MMGS-2) में आवेदन करने के लिए आपके पास डेटा साइंस, आईटी या स्टैटिसटिक्स में डिग्री होना चाहिए। और साथ ही कम से कम 3 साल का अनुभव भी होना अनिवार्य है।

ट्रेजरी ऑफिसर पद (MMGS-2) के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री साथ में एमबीए या पीजीडीएम होना चाहिए। और कम से कम 3 साल का अनुभव भी होना जरूरी है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट पद में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास आईसीएआई से सीए पास होने चाहिए। JMGS-1 के लिए 1 साल और MMGS-2 के लिए 3 साल का अनुभव होना बहुत जरूरी है।

UCO Bank Recruitment 2026 Application Fee

पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि UCO Bank Recruitment 2026 भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए 175 रुपए एप्लीकेशन फीस रखा गया है। वहीं अन्य सभी वर्गों के लिए 800 रुपए एप्लीकेशन फीस निर्धारित किया गया है।

UCO Bank Recruitment 2026 Salary

इच्छुक अभ्यार्थियों को बता दें कि जेएमजीएस-1 (JMGS-1) मैं चयनित होने वाले उम्मीदवारों को बेसिक पे स्केल ₹48,480 से ₹85,920 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा। वही एमएमजीएस 2 (MMGS-2) मैं चयनित हुए उम्मीदवारों को बेसिक पे स्केल ₹64,820 से ₹93,960 प्रति महीना सैलरी मिलेगा। इसके अलावा आप सभी उम्मीदवारों को अन्य भत्ते का भी लाभ मिलने वाला है।

UCO Bank Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा होगा। और फिर स्क्रीनिंग या ग्रुप डिस्कशन या इंटरव्यू आदि के आधार पर उम्मीदवारों का इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।

UCO Bank Recruitment 2026 Apply Dates

इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी 2026 से शुरू कर दिया गया है। और 2 फरवरी 2026 तक इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया चलने वाला है। तो आप सभी अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय से पहले ही आप अपना ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पूरा कर लें।

UCO Bank Recruitment 2026 Apply Online

जितने भी उम्मीदवार बैंकिंग सेक्टर में नए साल के साथ अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। और इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित चरणों का ध्यान से पालन करें।

  1. सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट uco.bank.in पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपको करियर टैब में चले जाना है।
  3. अब आपको Requirement Opportunities से संबंधित भर्ती का विज्ञापन HOHRMRECR2025-26COM-4 दिखेगा।
  4. विज्ञापन के सामने आपको Click Here to Apply Online के लिंग पर क्लिक कर देना है।
  5. अब आप अपना पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  6. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  7. इसके बाद आप अपना पोजीशन सिलेक्ट कर आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  8. आवेदन फार्म में जो भी डिटेल्स मांगी जाए उसे सही-सही भरें।
  9. अब आपको अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करना है।
  10. इसके बाद आप अपने श्रेणी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  11. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले।

और पढ़े

Airforce Medical Assistant Recruitment 2026

MSSC MTS Recruitment 2026

Indian Post GDS Recruitment 2026

Leave a Comment