अगर आप सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं। तो आप सभी उम्मीदवारों के लिए सरकारी भर्ती पानी का बेहतरीन और सुनहरा मौका आ गया है। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। आप सभी अभ्यार्थियों के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPCS) ने लेक्चर ग्रुप-सी के पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। और UKPCS Lecture Vacancy 2026 उन उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जिन उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ बीएड की डिग्री है। तो अगर आप एक अच्छी सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं। तो आपके लिए यह भर्ती बहुत ही बेहतरीन साबित हो सकती है।

आपको बता दें कि UKPCS Lecture Vacancy 2026 विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा लेक्चर श्रेणी के अंतर्गत आयोजित किया गया है। जिसमें सामान्य शाखा एवं महिला शाखा के कुल 808 पद हैं। जिनमें 725 पद सामान्य शाखा और 83 पद महिला शाखा के शामिल है। इस लेख के जरिए मैं आपको इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। जो आपको जानना बहुत ही जरूरी है। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से अंत तक पढ़िएगा।
UKPCS Lecture Vacancy 2026 Total Post
आप सभी अभ्यार्थियों को बता दें। कि इस भर्ती के टोटल 808 पोस्ट निकाले गए है। जिसमें सामान्य शाखा के 725 पद और महिला शाखा के 83 पद शामिल है। और सामान्य शाखा के पद और महिला शाखा के पद सभी विषयों में इन पदों को बांटा गया है। और भी विस्तृत जानकारी लेने के लिए इस भर्ती के नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
UKPCS Lecture Vacancy 2026 Age Limit
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक जो उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन देंगे। उनका न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तक रहना चाहिए। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
UKPCS Lecture Vacancy 2026 Qualification
आपको बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। और साथ में बीएड उत्तीर्ण होना जरूरी है। आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास डिग्री या अनंतिम प्रमाण पत्र, सभी आवश्यक मार्कशीट और बीएड प्रमाण पत्र होना बहुत जरूरी है। तभी आप इस भर्ती में अपना आवेदन कर पाएंगे।
UKPCS Lecture Vacancy 2026 Application Fee
इस भर्ती में जो उम्मीदवार यूआर और उत्तराखंड से ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के तहत आते हैं। तो उनके लिए ₹150 आवेदन फीस लगने वाले हैं। वही उत्तराखंड के एससी एसटी उम्मीदवारों के लिए सिर्फ ₹60 आवेदन फीस लगने वाला है। और पीडब्ल्यूडी के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए निशुल्क रखा गया है।
UKPCS Lecture Vacancy 2026 Salary
पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में जिन उम्मीदवारों का चयन हो जाता है। तो उनको 7वे वेतन के तहत लेवल-8 के अनुसार ₹47,600 से ₹1,51,100 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। और इसके अलावा सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते का भी लाभ आप सभी को मिलेगा।
UKPCS Lecture Vacancy 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया के बारे में बात करें तो इस भर्ती में सबसे पहले आप सभी उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा होगा। फिर उसके बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट सूची में नाम आने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। और अंत में जिन उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा हो जाता है। तो उनको इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।
UKPCS Lecture Vacancy 2026 Important Dates
अगर आप उत्तराखंड लेक्चर ग्रुप सी के पदों में अपना आवेदन देना चाहते हैं। तो आपको बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया कल यानी की 31 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी जाएगी। और इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 तक रखी गई है। तो आपको यह सुझाव दी जाएगी कि इस भर्ती के निर्धारित समय से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें।