UKPSC Recruitment 2026;- यूकेपीएससी की ओर से निकली अस्सिटेंट लाइब्रेरियन सहित अन्य पदों पर भर्ती, मिलेगी सैलरी प्रतिमाह ₹1,51,100

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों को अब इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप सभी अभ्यार्थियों के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक समीक्षा अधिकारी, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अनुवादक, टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और UKPSC Recruitment 2026 खासकर उन उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जो उम्मीदवार बैचलर डिग्री और पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यता रखते है। तो अगर आप उत्तराखंड में सरकारी नौकरी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। तो अब आपको भटकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का यह बेहतरीन अवसर है।

UKPSC Recruitment 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक UKPSC Recruitment 2026 में इच्छुक एवं योग्य महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। और इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 1 लाख रुपए से भी अधिक सैलरी मिलेगी। इस लेख के माध्यम से मैं आपको इस भर्ती के एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस, क्वालिफिकेशन, सैलरी, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा और अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब मैं आपको बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को ध्यान से पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UKPSC Recruitment 2026 Total Post

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 24 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें सहायक समीक्षा अधिकारी के 15 पद, अस्सिटेंट लाइब्रेरियन के 01 पद, अनुवादक के 06 पद और टाइपिस्ट के 02 पद शामिल है। इन पदों में महिला और पुरुष दोनों अभ्यार्थी अपना आवेदन कर सकते हैं।

UKPSC Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में अभ्यार्थियों को आवेदन करने के लिए उनका न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तक रहने चाहिए और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी कैंडिडेट्स को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

UKPSC Recruitment 2026 Qualification

आपको बता दे की सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर्स की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही इंग्लिश टाइपिंग में प्रति घंटा 9,000 कम से कम की-डिप्रेशन की स्पीड होनी चाहिए। और आपके पास कंप्यूटर ऑपरेटर का बेसिक ज्ञान भी होना चाहिए।

अस्सिटेंट लाइब्रेरियन पद के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लाइब्रेरी साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए। और साथ ही कंप्यूटर का भी बेसिक ज्ञान होना अनिवार्य है।

अनुवादक पद के लिए अभ्यार्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से हिंदी या इंग्लिश सब्जेक्ट से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। और साथ ही आपके इंटरमीडिएट (10+2) में हिंदी और इंग्लिश सब्जेक्ट होना अनिवार्य है। और साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर का बेसिक ज्ञान भी होना चाहिए।

इनके अलावा टाइपिस्ट पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री रखी गई है। साथ ही आपको प्रति मिनट 30 शब्द इंग्लिश टाइपिंग की स्पीड होनी चाहिए। और कंप्यूटर का बेसिक या थोड़ा-थोड़ा ज्ञान होना चाहिए। तभी आप इस भर्ती के योग्य होंगे।

UKPSC Recruitment 2026 Application Fee

सभी अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आपको आवेदन करने के लिए आवेदन फीस भी जमा करनी होगी। इस भर्ती में सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एप्लिकेशन फीस सिर्फ 150 रुपए ही रखी गई है।

UKPSC Recruitment 2026 Salary

सहायक समीक्षा अधिकारी के पद में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹49,900 से ₹1,42,400 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। अस्सिटेंट लाइब्रेरियन के पद में चयनित उम्मीदवारों को ₹47,600 से ₹1,51,100 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। अनुवादक और टाइपिस्ट पद में चयनित होने वाले अभ्यार्थियों को ₹29,200 से ₹92,300 प्रति महीना सैलरी मिलेगी। यानी की पद के अनुसार अलग-अलग सैलरी तय की गई है।

UKPSC Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले आप सभी उम्मीदवारों से प्रीलिम्स एक्जाम लिया जाएगा। फिर उसके बाद मेंस एग्जाम होगा। फिर टाइपिंग टेस्ट और अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले उम्मीदवारों को इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।

  • Pre Exam
  • Mains Exam
  • Typing Test
  • Final Merit List

UKPSC Recruitment 2026 Apply Dates

इच्छुक उम्मीदवारों को बता दे कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से ही शुरू कर दी गई है। और इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है। तो आपको यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित समय के भीतर ही अपना आवेदन पूरा करें।

UKPSC Recruitment 2026 Apply Online

जितने भी अभ्यार्थी इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को पढ़कर इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाके अपना ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पूरा कर ले।

  1. सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in या ukpsc.net.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर आपको “How to Apply” का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक कर देना है।
  3. अगर आप पहली बार अपना आवेदन कर रहे हैं। तो आपको अपना डीटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना है।
  4. और फिर अपना डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड कर देना है।
  5. अंत में अपने श्रेणी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  6. और इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख ले।

और पढ़े

Forest Guard Bharti 2026

IIM Recruitment 2026

NIBMG Recruitment 2026

Leave a Comment