UPPCB Recruitment 2026:- उत्तर प्रदेश के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से ऑफिसर लेवल की निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे अभ्यार्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बहुत ही अच्छा मौका आ गया है। जी हां, उत्तर प्रदेश के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (UPPCB) की ओर से असिस्टेंट एनवायरमेंट इंजीनियर (AEE) और असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर (ASO) के पदों पर भर्ती का घोषणा कर दिया गया है। UPPCB Recruitment 2026 अभियान के तहत कुल 40 रिक्तियां जारी की गई है। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। अगर आप उत्तर प्रदेश में एक अच्छी खासी सैलरी वाली सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। तो सभी के लिए यह बेहतरीन अवसर है।

UPPCB Recruitment 2026

उत्तर प्रदेश के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी की गई इस भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार UPPCB Recruitment 2026 के लिए (Male/Female) दोनों कैंडीडेट्स इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस आदि से संबंधित पूरी जानकारी इस आर्टिकल में देने वाला हूं। तो आपसे अनुरोध है। कि इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UPPCB Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (UPPCB)
कुल पद 40
पद का नाम असिस्टेंट एनवायरमेंट इंजीनियर (AEE), असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर (ASO)
अप्लाई मोड ऑनलाइन (Male/Female)
आवेदन तिथि 28 फरवरी 2026 (सुबह 11 बजे)
अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 (शाम 6 बजे)
सैलरी पे मैट्रिक्स लेवल-10
चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ऑफिशियल वेबसाइट www.uppbcb.gov.in

UPPCB Recruitment 2026 Total Post

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए टोटल 40 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें कई विभिन्न पद शामिल है। सभी पदों के नाम और वेकेंसी डीटेल्स नीचे दी गई है। ध्यानपूर्वक अच्छे से पढ़ें।

पद का नाम पदों की संख्या
असिस्टेंट एनवायरमेंट इंजीनियर (AEE) 26
असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर (ASO) 14
कुल पद 40

UPPCB Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने वाले पात्र अभ्यार्थियों का न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। और आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी कैंडिडेट्स को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी मिलने वाली है। छूट की पूरी जानकारी जानने के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़े।

UPPCB Recruitment 2026 Qualification

असिस्टेंट एनवायरमेंट इंजीनियर के पद में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग या सिविल इंजीनियरिंग या केमिकल टेक्नोलॉजी या एनवायरमेंट इंजीनियर की डिग्री होनी चाहिए। या फिर सरकार द्वारा किसी भी समकक्ष योग्यता में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स इंडिया (AIME) का केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग या पर्याप्त इंजीनियरिंग शाखा में एसोसिएट मेंबर होने चाहिए।

असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर के पद आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से केमिकल या ज्यूलॉजी या बॉटनी या बायोकेमिस्ट्री में डायरेक्टर की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही पल्यूशन कंट्रोल या एनवायरमेंट या पब्लिक हेल्थ में कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा इन्हीं फील्ड में मास्टर की डिग्री के साथ 5 साल का अनुभव रखने वाले अभ्यार्थी भी अपना आवेदन इस भारत में कर सकते हैं।

UPPCB Recruitment 2026 Application Fee

इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थियों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। एप्लीकेशन फीस श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग निर्धारित की गई है। श्रेणीवार फीस की जानकारी जानने के लिए नीचे दिए गए टेबल को ध्यान से पढ़ें।

श्रेणी फीस
अनारक्षित/ओबीसी ₹2,000
एससी/एसटी ₹1,000
पीडब्ल्यूबीडी निःशुल्क

UPPCB Recruitment 2026 Salary

जो भी कैंडीडेट्स इस भर्ती में चयनित होते हैं उनको पे मैट्रिक्स लेवल 10 के अनुसार बहुत ही शानदार और अच्छी खासी सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

UPPCB Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में अभ्यर्थियों का तीन चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित टेस्ट, दूसरे चरण में इंटरव्यू और तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कर उम्मीदवारों का इस भर्ती में सिलेक्शन कर लिया जाएगा।

  • Computer Based Test (CBT)
  • Interview
  • Document Verification
  • Final Selection

UPPCB Recruitment 2026 Important Documents

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी। जो उनके पास होना जरूरी है। आप सभी अभ्यार्थियों की सहायता के लिए इस भर्ती में लगने वाले सभी दस्तावेजों का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है। उसे ध्यान से पढ़ें और सभी दस्तावेजों को अपने पास सुरक्षित रखें।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, पेन कार्ड, आदि)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • हस्ताक्षर

UPPCB Recruitment 2026 Apply Dates

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होकर 28 मार्च 2026 को शाम 6 बजे तक चलने वाला है। आप सभी कैंडिडेट्स को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय सीमा के अंदर ही अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा करें। वरना समय समाप्त होने के बाद आपको दोबारा आवेदन के लिए अवसर नहीं दिया जाएगा।

UPPCB Recruitment 2026 Apply Online

जितने भी अभ्यार्थी उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड कि इस नई भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट www.uppbcb.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद आपको यहां अपना डीटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
  3. रजिस्ट्रेशन पुरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड से वेबसाइट को लॉगिन कर लें।
  4. अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  5. फार्म में मांगी गई सभी डिटेल्स सही-सही भरें।
  6. इसके बाद आप सभी से मांगी गई डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
  7. आप अपने श्रेणी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
  8. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें।

Notice- आप सभी उम्मीदवारों से यह अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से निकाली गई इस नई भर्ती में अपना आवेदन करने से पहले इस भर्ती के जारी किए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें। और नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही अपना आवेदन करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

सरकारी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से असिस्टेंट एनवायरमेंट इंजीनियर (AEE) और असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर (ASO) पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत 40 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट और इंटरव्यू शामिल है। और इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होकर 28 मार्च 2026 को शाम 6 बजे तक चलने वाला है।

और पढ़े

UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026

Dyal Singh Evening College Vacancy 2026

Nagaland University Recruitment 2026

Leave a Comment