NALCO GET Recruitment 2026;- एनएएलसीओ में निकली ग्रैजुएट इंजीनियर ट्रेनी की भर्ती, जल्द करें आवेदन

अगर आप एक इंजीनियर हैं। और आप एक ऐसी बड़ी कंपनी ढूंढ रहे हैं। जिसमें आपका हाई सैलेरी हो, आपका नौकरी भी सुरक्षित हो और आने वाले समय में आपकी सैलरी और भी ज्यादा हो। तो आप सभी उम्मीदवारों के लिए नेशनल अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) की ओर से NALCO GET Recruitment 2026 भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और इस भर्ती की खासियत यह है। कि इस भर्ती में आपको 40 हजार रुपए से 1 लाख 40 हजार रुपए प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। अगर आप एक बेस्ट कंपनी में नौकरी ढूंढ रहे हैं। तो आपके लिए यह भर्ती बहुत ही बेहतरीन है।NALCO GET Recruitment 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक NALCO GET Recruitment 2026 में महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट अपना आवेदन कर सकते हैं। और आपको बता दे कि इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को सबसे पहले एक साल तक ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग खत्म हो जाने के बाद उम्मीदवारों को असिस्टेंट मैनेजर (E1 ग्रेड) के पद पर नियुक्ति की जाएगी। इस लेख में मैं आपको इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। जो आपको जानना बहुत ही जरूरी है। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और अंत तक जरूर पढ़िएगा।

NALCO GET Recruitment 2026 Total Post

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 110 पोस्ट निकल गए हैं। जिसमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 27 पद, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 59 पद और केमिकल इंजीनियरिंग के 24 पद शामिल है। और इन पदों में योग्य महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

NALCO GET Recruitment 2026 Age Limit

अभ्यार्थियों को बता दे। कि जो उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करेंगे। उनका अधिकतम आयु 30 वर्ष 22 जनवरी 2026 तक रहना चाहिए। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार एज लिमिट में छूट भी दी जाएगी।

NALCO GET Recruitment 2026 Qualification

आपको ग्रैजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद में आवेदन देने के लिए आपके पास रेगुलर बी. ई या बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए। और यूआर, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एनसीएल के तहत आने वाली उम्मीदवारों को 60% अंक अनिवार्य हैं। और एससी, एसटी, दिव्यांग के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए 55% अंक रहना बहुत जरूरी है। और आपका डिग्री UGC या AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए। तभी आप इस भर्ती में अपना आवेदन कर पाएंगे।

NALCO GET Recruitment 2026 Application Fee

इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें। कि इस भर्ती में आपको आवेदन करने के लिए आवेदन फीस भी देनी होगी। यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹500 एप्लीकेशन फीस रखी गई है। और दिव्यांग, एससी, एसटी, डिपार्टमेंट के तहत आने वाले अभ्यार्थियों के लिए ₹100 एप्लीकेशन फीस निर्धारित की गई है।

NALCO GET Recruitment 2026 Salary

ग्रैजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद में चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान ₹40,000 से 1,40,000 रुपए प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। और ट्रेनिंग खत्म होने के बाद जब आप असिस्टेंट मैनेजर (E1 ग्रेड) के पद पर नियुक्ति दे दी जाती है। तो उस वक्त आपकी सैलरी ₹60,000 से ₹1,80,000 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी।

NALCO GET Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो आप सभी उम्मीदवारों का चयन GATE 2025 स्कोर (90% वेटेज) के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद 10% वेटेज के साथ इंटरव्यू होगा। और अंत में क्वालीफाई किए हुए उम्मीदवारों को चयन कर लिया जाएगा।

NALCO GET Recruitment 2026 Apply Date

आपको बता दे कि इस भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया 2 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026 शाम 5:00 बजे तक इस भर्ती का आवेदन चलने वाला है।

NALCO GET Recruitment 2026 Apply Online

जितने भी उम्मीदवार ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आपको इस भर्ती के अधिकारी की वेबसाइट nalcoindia.com पर जाना है।
  2. फिर उसके बाद आपको होम पेज पर करियर सेक्शन में चले जाना है।
  3. वहां पर आपको “Apply Now” का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक कर देना है।
  4. अब आपको अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करना है।
  5. जो भी आपसे आवेदन फार्म में डिटेल्स मांगी जाए उसे सही-सही करें।
  6. अब आपको अपना डॉक्यूमेंट अपलोड करना है।
  7. और अंत में अपने श्रेणी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  8. फिर उसके बाद आपको इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

और पढ़े

KVS NVS Admit Card 2025

Bihar Police Havildar Clerk Bharti 2026

PGIMER Recruitment 2026

Leave a Comment