जितने भी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी अगर वे सभी Bihar Police Havildar Clerk Bharti 2026 का नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। तो उन सभी अभ्यर्थियों का इंतजार हुआ खत्म क्योंकि बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए इच्छुक योग्य उम्मीदवार इस भर्ती का आवेदन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं।

Bihar Police Havildar Clerk Bharti 2026 के नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती की योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, एक्जाम पेटर्न, आवेदन फीस, आवेदन किस तरह करनी है। इससे संबंधित सारी जानकारी आप सभी को इस आर्टिकल के लेख में स्टेप बाय स्टेप बताया जाएगा।
Bihar Police Havildar Clerk Bharti 2026 Total Post
बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क के पदों के लिए कुल 64 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
Bihar Police Havildar Clerk Bharti 2026 Qualification
जो भी उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अगर 12वीं पास किए हुए हैं। तो वह उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन आसानी से कर सकते हैं।
Bihar Police Havildar Clerk Bharti 2026 Age Limit
इस भर्ती की आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तक रहनी चाहिए और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रहनी चाहिए इसके अलावा इस भर्ती में सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी और इस भर्ती में उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
Bihar Police Havildar Clerk Bharti 2026 Selection Process
आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे कि इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा से गुजरना होगा लिखित परीक्षा में पास होने वाले कैंडीडेट का फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट होगा। इसके बाद मेडिकल एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा और अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
- Written Exam
- PST/PET
- Document Verification
- Medical Exam
- Final Merit
Bihar Police Havildar Clerk Bharti 2026 Application Fees
इस भर्ती की आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन फीस भी पे करनी होगी। आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे कि बिहार में सभी भर्तीयो का आवेदन फीस ₹100 ही लगने वाली है। इसलिए इस भर्ती का भी आवेदन फीस आपको ₹100 ही पे करना होगा।
Bihar Police Havildar Clerk Bharti 2026 Apply Date
बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क के पदों की भर्ती की आवेदन 2 जनवरी 2026 से शुरू कर दी जाएगी और आवेदन की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2026 तक का रहने वाली है।
Bihar Police Havildar Clerk Bharti 2026 Apply Online
अगर आप अभी बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क के पदो की भर्ती का आवेदन करना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यर्थियों को नीचे बहुत ही आसान भाषा में इस भर्ती की आवेदन करने की प्रक्रिया बताई गई है। उसे जरूर फॉलो करें
- सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं
- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
- अब आपको अपना आवेदन फार्म को अच्छे से सही-सही भरना है।
- इसके बाद आपसे मांगे गए डॉक्यूमेंट को स्कैन करें और अच्छे से अपलोड करें
- अब आप अपना आवेदन फीस पे करें
- इसके बाद अपना आवेदन फॉर्म सबमिट करें
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद अपने आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रखें।
Bihar Police Havildar Clerk Bharti 2026 PET/PST
इस भर्ती में UR/BC पुरुष उम्मीदवारों की हाइट 165 Cm, Chest (81-86), EBC (Male) 160 Cm Chest (81-86), SC/ST (Male) 160 Cm Chest (79- 84Cm) और सभी महिलाओं उम्मीदवारों की हाइट 155 Cm रखी गई है। जबकि महिलाओं की वजन 48Kg होनी चाहिए
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में भाग लेने वाले उम्मीदवार को 100 अंक का (PET) कराया जाएगा जिसमें पुरुष उम्मीदवारों की रनिंग 1600 मीटर की होगी जिसके लिए समय 6 मिनट दिया जाएगा और महिलाओं की रनिंग 1 किलोमीटर की होगी इसके लिए टाइमिंग 5 मिनट दी जाएगी और रनिंग के लिए महिला और पुरुष दोनों को 50-50 अंक दिए जाएंगे। इसके साथ ही गोला फेक 25 अंक का रहने वाला है। और ऊंची खुद भी 25 अंक का रहने वाला है।